लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में मां ने डांटा तो 11 साल के बेटे ने उठाई साइकिल और घर छोड़कर भाग गया, 3 दिन बाद गुजरात के इस शहर में मिला

अंकित मिश्रा

राजधानी लखनऊ में स्कूल और मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा 11 साल का बच्चा तीन दिन बाद गुजरात के अहमदाबाद में सकुशल मिल गया. लखनऊ पुलिस की मदद से अहमदाबाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है. उसे वापस लाने के लिए लखनऊ पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ अहमदाबाद रवाना हो गई है.

ADVERTISEMENT

CCTV footage of boy who went missing from Lucknow (Photo - Screengrab)
लखनऊ से गायब हुए लड़के का सीसीटीवी (Photo- Screengrab)
social share

Lucknow News: लखनऊ का इंदिरानगर इलाका. यहां एक टीचर अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका 11 साल का एक बेटा है जो क्लास 6th का स्टूडेंट हैं. 10 दिसंबर को टीचर का बेटा स्कूल से लौटा. घर आने के बाद लड़के ने कोई शरारत की. बेटे को शैतानी कर देख मां ने उसे डांट दिया. यही बात बेटे को नागवार गुजरी. मां की डांट सुनने के बाद वह नाराज हो गया. उसके मन में घर में रहने की इच्छा खत्म हो गई. उसने अपनी साइकिल उठाई और वह घर से निकल गया. 11 साल के लड़के को भी नहीं पता था कि वह कहां के लिए निकला है. मां को अंदेशा नहीं था कि बेटा उसकी डांट से नाराज है और वह घर छोड़कर भाग जाएगा.

यह भी पढ़ें...