लेटेस्ट न्यूज़

फॉर्च्युनर पर लगा था BJP का झंडा-विधायक पास, मुंशी सुनील को मारा धक्का वो 20 फीट दूर गिरा फिर उसके पेट पर चढ़ा दी

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में 32 वर्षीय सुनील कुमार सड़क किनारे चाय पी रहे थे, तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भयानक हादसे में सुनील नाम के शख्स की मौत हो गई. यह हादसा लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुआ. अयोध्या रोड पर सुषमा हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे चाय पी रहे 32 साल के सुनील कुमार को तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने न सिर्फ टक्कर मार दी बल्कि बाद में उन्हें कुचल भी दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे. भागने की कोशिश में गाड़ी चढ़ा रहे शख्स ने सुनील के पेट पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.