लेटेस्ट न्यूज़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं... कैसा है लखनऊ में 232 करोड़ से बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ में कमल के फूल की आकृति वाला 232 करोड़ का 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' तैयार. पीएम मोदी 25 दिसंबर को कर सकते हैं इसका उद्घाटन. 63 फीट ऊंची अटल-दीनदयाल-मुखर्जी की प्रतिमाएं हैं यहां की मुख्य आकर्षण.

ADVERTISEMENT

Lucknow Rashtra Prerna Sthal
Lucknow Rashtra Prerna Sthal
social share
google news

Lucknow News: लखनऊ में भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. बसंतकुंज क्षेत्र में 65 एकड़ में विकसित यह विशाल परिसर अपनी भव्यता, आधुनिक सुविधाओं और विशेष डिजाइन के कारण चर्चा में है. परिसर को कमल के फूल की आकृति में तैयार किया गया है. यहां एक साथ करीब एक लाख लोगों के जुटने की क्षमता है. पूरे परिसर में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं. तीन हेलीपैड, बड़े मंच, चौड़े पाथवे और कई सुविधाओं से लैस यह स्थल प्रधानमंत्री के किसी भी बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है.