लेटेस्ट न्यूज़

LDA की अनंत नगर योजना में सेक्टर 1, 3 और 5 में बिकेंगे 1487 प्लॉट्स, ये होगा इनका साइज, देखें पूरी डिटेल

लखनऊ LDA की अनंत नगर योजना में 1487 नए आवासीय प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द खुलेगा. RERA पंजीकृत इस योजना में सेक्टर-1, 3, और 5 में विभिन्न आकार के प्लॉट उपलब्ध हैं.

ADVERTISEMENT

LDA Plots Scheme
LDA Plots Scheme
social share
google news

लखनऊ में आवासीय प्लॉट्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक बार फिर अपनी महत्त्वाकांक्षी अनंत नगर योजना में 1487 नए प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन खोलने जा रहा है. इन सभी प्लॉट्स का यूपी रेरा (UP RERA) में पंजीकरण भी हो चुका है. रजिस्ट्रेशन के लिए LDA की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है. विभिन्न आकारों में इतनी बड़ी संख्या में प्लॉट्स उपलब्ध होने से मध्यम और उच्च वर्ग श्रेणियों के खरीदारों को अपनी जरुरत के अनुसार विकल्प मिलेंगे.