लेटेस्ट न्यूज़

Ola ड्राइवर उमेश को ड्राइविंग के टाइम आरती वर्मा से हुआ प्यार, लखनऊ में गर्लफ्रेंड संग मिलकर पत्नी को मारा, बॉडी को गोमती में फेंका!

लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पत्नी की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका अंजली सिंह के पति उमेन्द्र प्रताप सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड आरती वर्मा को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Ola Driver Murder Case
Lucknow Ola Driver Murder Case
social share
Google CTA

Lucknow Ola Driver Murder Case: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पत्नी की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका अंजली सिंह के पति उमेन्द्र प्रताप सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड आरती वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर अंजली की हत्या की और शव को कंबल में लपेटकर कार से इटौंजा ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया. वारदात के बाद उमेन्द्र ने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, ताकि पुलिस को वह घर से लापता होने का मामला लगे. जांच में सामने आया कि उमेन्द्र और आरती की मुलाकात करीब सात महीने पहले एक ओला राइड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और फिर प्रेम संबंध शुरू हो गया.