लेटेस्ट न्यूज़

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमले के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी बुलंदशहर के निकले, दोनों का BJP से कनेक्शन 

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में बुलंदशहर कनेक्शन सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मामले में सामने आए दोनों आरोपी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं और दोनों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े होने की बात कही जा रही है.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav Attack Case
Pappu Yadav Attack News
social share
Google CTA

Pappu Yadav Attack Case: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में बुलंदशहर कनेक्शन सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मामले में सामने आए दोनों आरोपी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं और दोनों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े होने की बात कही जा रही है. इनमें हैप्पी शर्मा बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के नैथला गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी सुमित गिरी सिकंदराबाद क्षेत्र के शहपानी गांव का रहने वाला बताया गया है. दोनों एक-दूसरे के पुराने परिचित और दोस्त बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दोनों की साथ में कई तस्वीरें मौजूद होने की जानकारी सामने आई है.