लेटेस्ट न्यूज़

लाखों रुपये ऑनलाइन गेम में गंवाने के बाद लखनऊ के यश ने दे दी थी जान...अब इस मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में 14 साल के छात्र यश ने ‘फ्री फायर’ ऑनलाइन गेम की लत के कारण पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये खर्च कर लिए। जब पिता ने डांट लगाई तो यश ने आत्महत्या कर ली. पुलिस की जांच में पता चला है कि यश की बिहार की दो युवतियों से बातचीत थी और एक बड़े गिरोह की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया था. बता दें कि यहां ऑनलाइन गेम की लत ने 14 साल के छात्र यश की जान ले ली. 14 साल के बेटे यश ने अपने पिता के बैंक अकाउंट से 14 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में उड़ा दिए थे. जब पिता को इसका पता चला और उन्होंने डांटा तो यश ने घर में ही कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अब इस मामले में नए खुलासे हुए हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा गिरोह सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है.