लखनऊ के इन इलाकों में घूम रहा तेंदुआ या फिशिंग कैट? आखिरी बार यहां देखा गया
लखनऊ के कई इलाकों में तेंदुए पाय जाने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है. वन विभाग को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. फॉरेस्टर योगेश मिश्रा ने तेंदुए की जगह फिशिंग कैट होने की आशंका जताई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News: लखनऊ के कई इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि वन विभाग को अभी तक इसकी मौजूदगी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. इस दहशत का असर शहर के मंदिरों पर भी पड़ा है. कैंट और आशियाना इलाके में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से लोगों में भय का माहौल है. गोसाईगंज क्षेत्र के वसरहिया गांव में रेलवे लाइन के पास भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है. लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस को सूचित किया है. शहर में तेंदुए की सूचना पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज भी कसा है.