UPTak Baithak Logo

UP बोर्ड 10वीं, 12वीं के एग्जाम को लेकर हुआ बड़ा चेंज, आंसर शीट में क्यों हुआ ये बदलाव समझ लीजिए

UP बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए आंसर शीट्स का लेआउट बदलकर सुरक्षा बढ़ा दी है. अब लंबाई में कॉपियां, अलग रंग और मोनोग्राम के साथ छपेंगी. बता दें कि परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

एशिया के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड में से एक यूपी बोर्ड ने नकल और आंसर शीट्स की अदला-बदली को रोकने के लिए बड़े बदलाव की घोषणा की है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल विहीन माहौल सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने आंसर शीट्स के लेआउट और सुरक्षा व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है. यह यूपी बोर्ड के सौ साल से भी पुराने इतिहास में पहली बार हो रहा है. ऐसा पहली बार होगा कि कॉपियों की संरचना को पूरी तरह से बदलकर नकल पर रोक लगाने के लिए कदम उठाया गया है.