UPSC ने डिप्टी डायरेक्टर जैसे टॉप के पदों पर निकाली शानदार भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और इसके स्टेप्स
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के लिए 102 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें 100 पद ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन्स के एग्जामिनर और 2 पद डिप्टी डायरेक्टर (एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स) के लिए हैं.
ADVERTISEMENT

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2025 के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने कई सरकारी विभागों में कुल 102 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. यह अवसर खास तौर पर कानूनी, प्रशासनिक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विस्तृत विज्ञापन संख्या 14/2025 जल्द ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.









