UPPSC Recruitment 2025: यूपी में पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 513 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस
UPPSC ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती 2025-26 के लिए अधिसूचना जारी की है. इंजीनियरिंग, तकनीकी, आर्किटेक्चर और गैर-इंजीनियरिंग विषयों में कुल 513 पदों पर भर्ती होगी. उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती 2025-26 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में कुल 513 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. बता दें कि इस भर्ती में इंजीनियरिंग, तकनीकी, वास्तुकला और गैर-इंजीनियरिंग विषय शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 2 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में किसी सुधार के लिए सुधार विंडो 9 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी.









