लेटेस्ट न्यूज़

इन 5 तरीकों से पॉर्न वीडियो बनाओ... लड़की को अननोन नंबर से आया मेसेज, भेजने वाले का चेहरा देख दंग रह गई वो

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक युवती के साथ साइबर यौन उत्पीड़न और सेक्सटॉर्शन का खौफनाक मामला सामने आया है. ये मामला एक वॉट्सऐप मेसेज से शुरू हुआ और लड़की की बदनामी पर जाकर रुका. पुलिस ने मेसेज भेजने वाले की जानकारी जुटा ली है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime
Lucknow Crime
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: तारीख 30 नवंबर. इसी दिन लखनऊ में 25 साल की एक लड़की के पास एक अननोन नंबर से वॉट्सऐप मेसेज आता है. मेसेज में एक अश्लील वीडियो था. मेसेज भेजने वाले ने लड़की से उसके न्यूड फोटो मांगे. साथ ही उसे निर्देश दिया कि वो इन पांच अलग-अलग तरीके से पॉर्न वीडियो बनाकर भेजे. इस घटिया मांग को लड़की ने ठुकरा दिया. मेसेज भेजने वाले भौखलाए युवक ने लड़की से कहा- मेरे पास तुम्हारी मॉर्फ्ड तस्वीरें हैं. मैं इसे तुम्हारे घर वालों और दोस्तों को भेज बदनाम कर दूंगा.