लेटेस्ट न्यूज़

इस गड़बड़ी के बाद लखनऊ का लुलु हाइपर मार्केट कराया गया बंद! इन 7 प्रतिष्ठित मॉल का हाल जान रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल्स में उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग की 14 टीमों ने एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की. इस छापेमारी में लुलु हाइपर मार्केट और सिनेपॉलिस जैसे मॉल्स में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर की बात सामने आई.

ADVERTISEMENT

FSDA raids these malls in Lucknow
FSDA raids these malls in Lucknow
social share
google news

फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की टीम ने राजधानी लखनऊ के 7 बड़े मॉल्स में एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी में लुलु हाइपर मार्केट और सिनेपॉलिस जैसे मॉल्स में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर की बात सामने आई. इस दौरान FSDA की टीम को कई ऐसे प्रोडक्ट मिले जिनकी एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था. शहर के इन प्रतिष्ठित मॉल्स में इस तरह की गड़बड़ी को देखते हुए हाइपर मार्केट का संचालन बंद करा दिया गया है. इसके अलावा शहर के 7 नामी मॉल्स के 61 प्रतिष्ठानों की जांच की गई है जिनमें कई और चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं.