लेटेस्ट न्यूज़

अंडर-23 ट्रॉफी के फाइनल में भले हार गया यूपी लेकिन मिला एक नया सितारा! कौन हैं क्रिकेट के उभरते स्टार अली जाफिर मोहसिन?

बीसीसीआई की पुरुषों की अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम को तमिलनाडु से हार का सामना करना पड़ा है. मगर इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम ने एक उभरते हुए खिलाड़ी की तलाश की है जिनकी नाम जाफिर मोहसिन है. जाफिर की कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

फोटा: जाफिर मोहसिन
फोटा: जाफिर मोहसिन
social share
google news

बीसीसीआई की पुरुषों की अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में भले ही उत्तर प्रदेश की टीम को तमिलनाडु से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट ने भारतीय क्रिकेट को एक नया उभरता हुआ सितारा दिया है. यह सितारा कोई और नहीं बल्कि युवा बल्लेबाज अली जाफिर मोहसिन हैं. अली जाफिर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और भविष्य के लिए बड़ी उम्मीदें जगाई हैं. यूपी की टीम दूसरी बार इस प्रतिष्ठित अंडर-23 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. इससे पहले टीम ने 2023-24 में उत्तराखंड को हराकर खिताब जीता था.