लेटेस्ट न्यूज़

इंडिगो की जिस फ्लाइट में सवार थीं डिंपल यादव समेत 151 लोग लखनऊ में वो बड़े हादसे से बची

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट का बड़ा हादसा टला. सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्री बाल-बाल बचे. जानें कैसे पायलट की सूझबूझ से बचीं 151 जानें और इमरजेंसी में यात्रियों को क्या करना चाहिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Indigo flight, Lucknow airport
social share
google news

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया. इस विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे. पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सभी सुरक्षित बच गए.