लखनऊ में भाजपा की महिला बूथ अध्यक्ष को गलत तरीके से छुआ गया, लड़के का नाम आया सामने
Lucknow Crime News: लखनऊ में बीजेपी की एक महिला बूथ अध्यक्ष से शादी का झांसा देकर ठगी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी ने जीवनसाथी.कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बीजेपी की एक महिला बूथ अध्यक्ष ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.