मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर हुई चोरी, 40 लाख के जेवर ले उड़े चोर, केस दर्ज
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munnavar Rana) के घर…
ADVERTISEMENT

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर हुई चोरी, 40 लाख के जेवर ले उड़े चोर, केस दर्ज
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munnavar Rana) के घर से 40 लाख रुपए की जेवर चोरी हो गए हैं. मुनव्वर राणा के परिवार की ओर से चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. जानकारी के मुताबिक चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब मुनव्वर राणा हॉस्पिटल में एडमिट हैं. इस दौरान परिवार के कई लोग भी उनके साथ हॉस्पिटल में इलाज के लिए मौजूद हैं.
