दीपिका ने पति संग मिल मनोज-रोहित को लखनऊ बुलाया, फिर लिखी गई खौफनाक क्राइम की कहानी
Lucknow Double Murder Case: लखनऊ के काकोरी में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Double Murder Case: लखनऊ के काकोरी में एक ऐसी वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया. यहां एक सिपाही ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों के शक में दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी. पहले पत्नी से प्रेमी को 35 बार फोन करवाया. फिर उसे मिलने बुलाकर हसिया से ताबड़तोड़ 20 वार कर मौत के घाट उतार दिया. इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया और मुख्य आरोपी सिपाही को उसकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया.