लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की 26 टॉप कॉलोनी का सर्किल रेट हुआ अपडेट, गोमतीनगर से लेकर इंदिरानगर तक अब जमीन का ये दाम

Lucknow Circle Rate: लखनऊ में एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है. इसके बाद कौनसा इलाका सस्ता और कौनसा होगा महंगा, इसकी पूरी जानकारीनीचे खबर में देखिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Lucknow Circle Rate
social share
google news

Lucknow Circle Rate: लखनऊ में एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है. इससे अब जमीन, मकान या दुकान खरीदने वालों को न सिर्फ ज्यादा कीमत चुकानी होगी, बल्कि अब इलाके की सड़क, प्लॉट का उपयोग और आसपास की गतिविधियों की भी अहम भूमिका होगी. दस साल बाद सर्किल रेट में यह बड़ा बदलाव किया गया है. इसके चलते रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद है. साथ ही बिल्डरों की मनमानी पर भी अंकुश लगने की संभावना है.