लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में शहरी क्षेत्रों में 25% तो ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ सकते हैं 15% सर्किल रेट, जानें फिर क्या हो जाएंगे जमीन के दाम

Lucknow Cricle Rate: लखनऊ में प्रस्तावित सर्किल रेट बढ़ोतरी पर सार्वजनिक आपत्तियां सुनी गईं. शहरी क्षेत्रों में 25% और ग्रामीण में 15% तक वृद्धि का प्रस्ताव है, जो 1 अगस्त से लागू हो सकता है.

ADVERTISEMENT

Lucknow New Circle Rates
Lucknow New Circle Rates
social share
google news

Lucknow Cricle Rate: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सार्वजनिक आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई की गई. इसमें लखनऊ के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं. डीएम विशाख जी और एडीएम राकेश सिंह ने लोगों की बात सुनी और विस्तार से उन्हें प्रस्तावित बदलावों के बारे में जानकारी दी.