लेटेस्ट न्यूज़

13 साल की दिव्यांग बच्ची के कपड़ों पर बहन को दिखे अनहोनी के दाग फिर रोहित और सुजल पकड़े गए तो खुला खौफनाक राज

लखनऊ में 13 साल की दिव्यांग बच्ची से गैंगरेप का खुलासा. कपड़ों पर खून के दाग देख बहन को हुआ शक, इशारों में बताई वारदात. पुलिस ने रोहित और सुजल को अरेस्ट किया है. इसके बाद गोमती रीवरफ्रंट जंगल में हुई खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

 Lucknow crime news
Lucknow crime news (सांकेतिक फोटो)
social share
google news

लखनऊ में एक 13 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ हुई बर्बरता का पूरा खुलासा हो गया है. इस बच्ची के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने नाबालिग को गोमती रीवरफ्रंट के जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया. नाबालिग के साथ हुई इस गलत हरकत को उसकी बड़ी बहन ने बाद में तब किया था जब बच्ची के कपड़े पर उसे खून के दाग मिले. बाद में नाबालिग ने इशारों से अपनी बहन को समझाया कि उसके साथ क्या हुआ है. उसने अपनी बहन के सामने आरोपियों का एक खाका भी खींचा. बाद में पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों सुजल और रोहित को अरेस्ट कर लिया.