लेटेस्ट न्यूज़

झांसी के वोटर लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम! इस वायरल List की हकीकत तो अब जाकर पता चली

झांसी जिले में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई वोटर लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम होने का दावा भ्रामक निकला. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लिस्ट में छेड़छाड़ की गई है और ऐसा कोई नाम मतदाता सूची में नहीं है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एसआईआर (सर्वे ऑफ इलेक्टोरल रॉल) प्रक्रिया के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर अचानक एक वोटर लिस्ट वायरल हो गई. इस लिस्ट में दावा किया जा रहा था कि इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम मतदाता के रूप में दर्ज है. इस खबर ने झांसी में हड़कंप मचा दिया और हर तरफ बस इसी की चर्चा होने लगी. हालांकि, जिला प्रशासन ने इस लिस्ट को पूरी तरह भ्रामक बताया और कहा कि ऐसा कोई नाम वोटर लिस्ट में मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें...