लेटेस्ट न्यूज़

Kanpur Crime: 150 CCTV कैमरों ने पकड़ा पत्नी का झूठ, नशे में धुत पति की हत्या कर प्रेमी संग रची थी साजिश

कानपुर के चकेरी में आशीष शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पत्नी ने अपने प्रेमी सबलू खान के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा. पुलिस ने 150 CCTV फुटेज से आरोपी को पकड़ा.

ADVERTISEMENT

social share
google news

कानपुर के चकेरी पुलिस ने 2 अप्रैल की सुबह हुई आशीष शर्मा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. आशीष, जिसका खुद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है उसकी जान किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने ली. पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी सबलू खान के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को इस सच तक पहुंचने के लिए इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े.