पीलीभीत में नशेड़ी पति की हैवानियत! शराब पीने से रोका और शक किया तो पत्नी की दांतों से काट डाली नाक
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली. घटना महेशापुर गांव की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT
पीलीभीत में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना पीलीभीत के महेशापुर गांव की है. यहां रहने वाली पूजा देवी का जीवन उस समय नर्क बन गया जब उसके पति अमन कुमार ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. जानकारी के अनुसार, अमन शराब पीने का आदि है और अक्सर अपनी पत्नी पर शक करते हुए मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी जब पूजा ने पति को शराब पीने से मना किया, तो आरोपी आपा खो बैठा और उसने पूजा की नाक को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया.