लोको पायलट पति संग करवा चौथ मनाने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गई पत्नी, आगे की कहानी वायरल है
UP News: कानपुर में एक लोको पायलट को करवा चौथ वाले दिन छुट्टी नहीं मिली. इसके बाद उसकी पत्नी खुद ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई.
ADVERTISEMENT

Kanpur Central Karwa Chauth
UP News: करवा चौथ की शाम उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. दरअसल यहां एक लोको पायलट को करवा चौथ वाले दिन छुट्टी नहीं मिली. दूसरी तरफ उसकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ था. ऐसे में पत्नी तैयार होकर शाम के समय कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आ गई और पति को देखकर, पूजा-अर्चना कर, अपना व्रत पूरा किया.