कानपुर के मिश्री बाजार में पार्क थे 2 स्कूटर, अचानक उनमें हुआ ब्लास्ट और 6 लोग आ गए चपेट में, अब तक क्या-क्या पता चला?
Kanpur Blast News: कानपुर 2 स्कूटरों में हुए धमाके के बाद हड़कंप. जॉइंट सीपी ने बताया, 6 लोग घायल, सभी खतरे से बाहर. घटनास्थल पर ATS, BDDS और FSL टीमें जांच कर रही हैं कि यह पटाखा विस्फोट था या कोई अन्य विस्फोटक. पुलिस ने किसी भी साजिश या दुर्घटना के पहलू को खारिज नहीं किया है.
ADVERTISEMENT

इन्हीं 2 स्कूटरों में हुआ ब्लास्ट
Kanpur Blast News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में बुधवार को एक सनसनीखेज धमाका हुआ. यह जोरदार विस्फोट सड़क किनारे खड़े एक 2 स्कूटरों में हुआ. अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अभी तक विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस भीषण धमाके में 6 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बड़ी घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. कानपुर के कमिश्नर रघुबीर लाल अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.