लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में SBI के कर्मचारी गए थे लंच ब्रेक पर... नाबालिग चोर कैश काउंटर से 3 लाख लेकर भाग गया

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में स्टेट बैंक की शाखा से लंच टाइम के दौरान एक नाबालिग चोर 3 लाख रुपये कैश काउंटर से लेकर फरार हो गया. घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे स्थित स्टेट बैंक की एक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक सामने आई है. यहां बैंक के लंच टाइम के दौरान एक नाबालिग चोर कैश काउंटर से 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे की है, जब बैंककर्मी लंच ब्रेक पर गए थे.