कानपुर में दारोगा अमित त्रिपाठी ने इस बात पर छात्र को खूब पीटा, मूछों पर ताव देते हुए गालियां दी... बोला- बेहोश कर दूंगा
Kanpur News: कानपुर में पुलिस बर्बरता का वीडियो सामने आया ही. गलती पूछने पर चौकी इंचार्ज अमित विक्रम त्रिपाठी ने छात्र को दी गलियां और बुरी तरह पीटा. चौकी इंचार्ज ने धमकी देते हुए छात्र को कहा 'मार मार के बेहोश कर दूंगा.' विस्तार से जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

SI Amit Vikaram Tripathi
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की बर्बरता का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आती ही पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने छात्रों को ओवरस्पीडिंग के मामले में पकड़ा था. इसके बाद पुलिसवालों ने गाली-गलौच करते हुए एक छात्र को बुरी तरह पीटा और उसे धमकियां भी दीं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.