ऑटो में बैठकर जा रहे थे लोग तभी पीछे की सीट से निकल आया अजगर! फिर तो गजब ही हो गया
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी में चलते ऑटो से अचानक एक बड़ा अजगर निकल आया. इस घटना से सवारियों में अफरातफरी मच गई.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी इलाके में ऑटो में अचानक एक बड़ा अजगर निकल आया. इस अप्रत्याशित घटना के चलते सवारियों में अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई. गनीमत रही कि अजगर ने किसी पर हमला नहीं किया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.