लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में बकरी चराने गईं 60 वर्षीय रानी देवी को पड़ोसियों ने ही मार डाला, दर्दनाक मामला

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में बकरी चराने के विवाद में 60 वर्षीय रानी देवी की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं क्योंकि पहले दिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल थाना क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा महिला की जान पर बन आया. बता दें कि 60 वर्षीय रानी देवी की उनके पड़ोसियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और मृतका के परिजन पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं.