लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में दिव्यांश बन गया कमिश्नर और दारू का ठेका दिलाने लगा... 16 लाख रुपये डूबे तो इस शख्स का राज खुला

UP News: कानपुर पुलिस ने एक फर्जी डिप्टी कमिश्नर को अरेस्ट किया है. यह शख्स खुद को रेवेन्यू विभाग का डिप्टी कमिश्नर बताकर शहर में गजब कांड कर रहा था.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur news, Kanpur police, Kanpur crime, Kanpur viral news, up news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, यूपी न्यूज
Kanpur news
social share
Google CTA

UP News: मैं डिप्टी कमिश्नर हूं, तुमको दारू का ठेका दिला दूंगा. ये आश्वस्ति किसी को मिले तो उसे लगेगा कि अब तो काम बन गया. पर ऐसे ही एक फर्जी आश्वासन के चक्कर में लाखों रुपये गंवाने के बाद हिमांशू नाम के युवक की शिकायत से कानपुर में एक अजब किस्म के फ्रॉड का राज खुला है. कानपुर पुलिस ने एक फर्जी डिप्टी कमिश्नर को अरेस्ट किया है. यह शख्स खुद को रेवेन्यू विभाग का डिप्टी कमिश्नर बताता और वर्दी पहनकर गाड़ी पर भारत सरकार लिख कानपुर में काफी दिनों से लोगों को ठग रहा था.