'पति नहीं मना रहा सुहागरात, गोल्डन नाइट का सपना अधूरा...!' कानपुर से सामने आई इस लड़की की चौंकाऊ दास्तां
Kanpur News: कानपुर की युवती ने पति पर लगाया नपुंसकता का आरोप. शादी में 38 लाख खर्च होने के बाद भी सुहागरात न मनाने और ससुर द्वारा धमकी देने का दावा. पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: 25 अप्रैल 2025 यही वो तारीख थी जब कानपुर के किशोर नगर की रहने वाली एक लड़की की शादी हमीरपुर के युवक से हुई थी. बड़े अरमानों के साथ लड़की के घर वालों ने ये शादी की थी. लड़की का दावा है कि उसके पिता ने शादी में 38 लाख रुपये खर्च किए थे. मगर अब वही लड़की परेशान है. वो यह कहते हुई नहीं थक रही है कि उसका जीवन बर्बाद कर दिया गया है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति की असलियत छिपाई गई थी. महिला कह रही है कि उसका पति नपुंसक है. उसने अब पति, ससुर और पति के ताऊ के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगाते हुए बड़ा कदम उठाया है.