लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में अंपायरिंग कर रहे मानिक गुप्ता पर मधुमक्खियों ने किया अटैक फिर इस वजह से चली गई उनकी जान

Kanpur News: कानपुर के वरिष्ठ क्रिकेट अंपायर मानिक गुप्ता की मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से मौत. पिछले 30 सालों से अंपायरिंग के क्षेत्र में मानिक गुप्ता एक्टिव थे. कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कपूर ने मानिक गुप्ता के परिवार की हर संभव मदद की बात कही है.

ADVERTISEMENT

Photo: Manik Gupta
Photo: Manik Gupta
social share
Google CTA

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की बुधवार को मैच के दौरान मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई. पिछले 30 सालों से अंपायरिंग के क्षेत्र में एक्टिव मानिक गुप्ता उन्नाव के शुक्लागंज में केडीएमए (KDMA) मैदान पर अंपायरिंग कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ.