कानपुर में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नेता सोनू राठौर की पीठ पर मार दी गई गोली, पुलिस जांच में ये पता चला
UP News: कानपुर में भाजपा पूर्व युवा मोर्चा के नेता पर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावरों ने पीठ में गोली मारी है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
ADVERTISEMENT
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नेता पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने धारदार हथियार के साथ हमला किया है और फिर गोली भी चलाई है. इस दौरान भाजपा नेता के पीठ पर गोली लगी है. घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.