लेटेस्ट न्यूज़

तू दलितों के साथ रहता है... झांसी में दबंगों ने जीवन राजपूत और अजय वाल्मीकि को दी दोस्ती की दर्दनाक सजा

झांसी में सामाजिक सौहार्द पर हमला. दलित दोस्त अजय वाल्मीकि के साथ खड़े होने पर दबंगों ने जीवन राजपूत को बेरहमी से पीटा. ये है जाति के नाम पर हुई इस दरिंदगी की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में बाएं जीवन राजपूत और दाएं अजय वाल्मीकि
तस्वीर में बाएं जीवन राजपूत और दाएं अजय वाल्मीकि
social share
Google CTA

झांसी में सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाले एक युवक को दलित साथी के साथ खड़ा होना इतना महंगा पड़ गया कि दबंगों ने उसे और उसके दोस्त को बुरी तरह पीट दिया. यह घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अम्बाबाय गांव की है. यहां जीवन राजपूत नामक युवक अपने घर के पास अपने दलित समाज के दोस्त अजय वाल्मीकि के साथ खड़ा था. तभी गांव के कुछ दबंग वहां पहुंचे और जीवन को जातिगत टिप्पणी करते हुए धमकाने लगे. आरोप है कि उन्होंने कहा, 'तुम दलित के साथ क्यों खड़े हो'. इतना सुनते ही बात बढ़ी और दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जीवन राजपूत की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. जब अजय वाल्मीकि बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया गया.