लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में पुलिस ने 1500 CCTV खंगालकर दीपांशु मिश्रा को दबोच लिया, इसका कांड जानकर चौंक जाएंगे

झांसी में भाजपा नेता का भतीजा चैन स्नैचर निकला. पुलिस ने 1500 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी दीपांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया. जुए और सट्टे की लत के कारण कर्जदार हुए आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए चैन स्नेचिंग शुरू की थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला कोई आम बदमाश नहीं बल्कि भाजपा नेता का भतीजा निकला. पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है.