लेटेस्ट न्यूज़

बुर्का पहनकर वोट डालने वाली महिलाओं की पहचान अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करेंगी! चुनाव आयोग के आदेश का सपा ने किया कड़ा विरोध

सपा ने बुर्का पहने महिला मतदाताओं की पहचान से जुड़ा EC का नया आदेश वापस लेने की मांग की है. सपा ने आरोप लगाया कि यह नियम विशेष समुदाय को निशाना बनाता है और EC की हैंडबुक का उल्लंघन है. सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ज्ञापन सौंपा.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बुर्का पहने महिला मतदाताओं की पहचान से जुड़ा नया आदेश वापस लेने की मांग की है. मालूम हो कि चुनाव आयोग ने एक नया निर्देश जारी किया है जिसके तहत बुर्का पहने महिला वोटरों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पहचान की जाएगी. पहचान साबित होने के बाद ही उन्हें वोट डालने दिया जाएगा. चुनाव आयोग के इसी आदेश का समाजवादी पार्टी अब विरोध कर रही है. सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन में कहा गया है कि यह नया निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के खिलाफ है.