अहमदाबाद के वसीम ने बसंत बन गोरखपुर की रवीना के साथ की शादी, फिर ससुराल में खेला गया ये गंदा खेल
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि कोई शख्स इस तरह का भी खेल खेल सकता है. कुशीनगर की रवीना का आरोप है कि गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के रहने वाले बड़े व्यापारी ने अपनी असल पहचान छिपाकर उसके साथ शादी की.
ADVERTISEMENT

पीड़िता
Gorakhpur: कुशीनगर के थाना अहिरौली बाजार की रहने वाली रवीना की जिंदगी अपने परिवार के साथ खुशहाल चल रही थी. मगर तभी उसके पास फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. इस फ्रेंड रिक्वेस्ट ने उसकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी. आज रवीना इंसाफ के लिए पुलिस से मदद मांग रही है. इस फ्रेंड रिक्वेस्ट से रवीना आज रवीना बानो बन गई है और उसे ऐसा धोखा मिला है, जिसे वह शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाए.
