सुबह प्रेमिका से कोर्ट मैरिज और शाम को घरवालों की पसंद की लड़की से कर ली शादी, गोरखपुर के शख्स ने गजब किया
UP News: गोरखपुर में एक युवक ने सुबह अपनी गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज की और शाम को परिजनों द्वारा पसंद की गई लड़की के साथ 7 फेरे ले लिए. अब उसकी प्रेमिका पुलिस के पास पहुंची और उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गजब कारनामा किया. सुबह उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज की तो शाम को उसने परिजनों द्वारा चुनी गई लड़की से शादी कर ली. जब ये बात गर्लफ्रेंड को पता चली तो उसने युवक के घर जाकर हंगामा किया. जब युवक के परिजनों ने उसे वहां से भगा दिया तो वह पुलिस के पास पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई.
