गोरखपुर सैनिक स्कूल में जनरल बिपिन रावत की याद में हुआ ये बड़ा काम, यहां CM योगी ने 5 प्रण लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सैनिक स्कूल में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन के नाम पर बने एक हजार सीटों की क्षमता वाले भव्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया.
ADVERTISEMENT

CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सैनिक स्कूल में जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनाए गए ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा का अनावरण और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 में देश के शाताब्दी वर्ष में आत्मनिर्भर, विकसित और सुरक्षित भारत बनाने का सपना देखा है. इसके लिए उन्होंने देश के हर नागरिक को पंच प्रण लेने के लिए आह्वान किया है. उन्होंने कहा है कि हमें अपने विरासत पर गौरव का अनुभव करना चाहिए. गुलामी की मानसिकता को छोड़ना होगा. पुलिस और सेना के प्रति सम्मान का भाव रखना होगा. सामाजिक एकता पर बल देना होगा.