गोरखपुर को मिली 18 करोड़ की नई ITI बिल्डिंग, अभी तो ये चीजें भी मिलने की कतार में शामिल
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सहजनवां में 18 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक ITI भवन का उद्घाटन किया. सीएम योगी ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की गारंटी है कि प्रदेश के हर युवा को कौशल मिले और उसे स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की सहजनवां तहसील के पिपरौली में एक बड़े विकास कार्य का लोकार्पण किया. उन्होंने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि के 18 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की गारंटी है कि प्रदेश के हर युवा को कौशल मिले और उसे स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले.