लेटेस्ट न्यूज़

जिस लड़की निक्की को जलाकर मारने का आरोप, उसके पार्लर और रील बनाने को लेकर क्या कहानी पता चली

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे सामने आ रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन मिलकर ससुराल में एक पार्लर चलाती थीं जो उनके पतियों को पसंद नहीं था.

ADVERTISEMENT

nikki dowry murder case
nikki dowry murder case
social share
google news

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे सामने आ रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन मिलकर ससुराल में एक पार्लर चलाती थीं. इसके साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं. दोनों बहनें मेकओवर का रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थीं. लेकिन उनके पतियों को ये पसंद नहीं था जिसे लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था. सूत्रों के मुताबिक, उनके बीच कई बार रील बनाने को लेकर विवाद हो चुका था और इसे लेकर पंचायत भी हो चुकी थी.