लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में सीमा हैदर और सचिन ने इस तरह मनाया वेलेंटाइन डे, सरकार से कर दी बड़ी मांग

अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना एक बार फिर चर्चाओं में हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News : अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना एक बार फिर चर्चाओं में हैं. वहीं सीमा हैदर ने आज यानि की 14 फरवरी को अपने घर सुंदरकांड का पाठ रखा. खास बात यह है कि उन्होंने अपने घर सुंदरकांड को सुनने के लिए सभी को आमंत्रित भी किया. एक तरफ जहां प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन डे पर एक दूसरे से प्यार का इज़हार कर रहे हैं तोहफे दे रहे हैं वहीं सीमा हैदर के इस अंदाज ने लोगों की दिल जीता है. 

 

सचिन ने सीमा को दिया ये गिफ्ट

वहीं यूपी तक से बात करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि, 'इस साल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. इसलिए हमने आज के दिन सुंदर कांड का पाठ किया है. प्रभु श्रीराम से हम भी प्रेम करते हैं.' वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर सीमा हैदर ने कहा कि, 'वैलेंटाइन तो हम रोज़ ही मनाते हैं लेकिन आज हमने सुंदरकांड करने का सोचा और पूरे परिवार के सहयोग से पूजा पाठ कर रहे हैं. हालांकि वैलेंटाइन डे भी हमने सुबह मना लिया था. मैंने सचिन को घड़ी गिफ़्ट की है और सचिन मेरे लिए एक बहुत सुंदर सा सूट लेकर आएं हैं.'

सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

सीमा कहती हैं कि पूजा पाठ अब मेरे जीवन का हिस्सा है. अब मैं पूरी तरह हिंदू हूं. सुबह शाम मैं पूजा करती हूं. सीमा ने आगे कहा कि बताया कि वो राम मंदिर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं वो सरकार से निवेदन करती हैं कि उन्हें राम मंदिर जाने की परमीशन दी जाए. वहीं सीमा के वकील एपी सिंह बताते हैं कि सीमा और सचिन पैदल यात्रा करके राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. हम परमीशन की सारी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. सीमा ने बताया कि एक साल से वो घर से बाहर नहीं निकली हैं. प्यार में इम्तिहान देनी पड़ता हैं और आगे भी दूंगी.