लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा, गुरुग्राम से टक्कर... दिल्ली में अब सस्ती होगी शराब ताकि लोग न पार कर सकें बॉर्डर!

Delhi Liquor MRP Change News: दिल्ली की नई आबकारी नीति पर बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली के PWD मंत्री की अध्यक्षता में MRP और Excise Tax दरों में बदलाव पर मंथन है. क्या नोएडा-गुरुग्राम से राजस्व नुकसान रोकेगी दिल्ली सरकार?

ADVERTISEMENT

दिल्ली की नई आबकारी नीति पर आया ये बड़ा अपडेट
दिल्ली की नई आबकारी नीति पर आया ये बड़ा अपडेट
social share
Google CTA

Delhi Liquor MRP Change News: दिल्ली में शराब की कीमतों को लेकर जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता वाली एक समिति ने शुक्रवार को हुई बैठक में आबकारी कर की दरों और शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में बदलाव करने पर विचार किया है. यह समिति दिल्ली की नई आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने का काम कर रही है.