AI समिट में चीन के रोबोट डॉग वाले मामले के बाद गलगोटिया की प्रोफेसर नेहा सिंह के साथ क्या हुआ? पता चल गया
Galgotias University Controversy: दिल्ली एआई समिट में रोबोटिक डॉग को लेकर उठे विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर दावों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित प्रोफेसर को शो-कॉज नोटिस जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Galgotias University Controversy: दिल्ली में आयोजित एआई समिट एक्सपो के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर प्रदर्शित एक रोबोटिक कुत्ते को लेकर सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर तेजी से यह दावा किया गया कि विश्वविद्यालय जिस रोबोट को अपना आविष्कार बता रहा है, वह दरअसल चीन में निर्मित एक रेडीमेड यूनिट है. इसके बाद ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू हो गई और मामला चर्चा का विषय बन गया कि एक्सपो में विश्वविद्यालय ने ‘ओरियन’ नाम से एक रोबोटिक डॉग पेश किया था. तकनीकी विशेषज्ञों और आलोचकों ने आरोप लगाया कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित नहीं, बल्कि चीन की कंपनी Unitree Robotics के मॉडल ‘Unitree Go2’ का संस्करण है. विवाद बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौड़ ने सामने अकर पूरी स्थिति स्पष्ट की है.