नोएडा के इन 12 अलग-अलग सेक्टर्स में खरीदें प्लॉट, अथॉरिटी ने लॉन्च की ये स्कीम, शुरू में देने होंगे बस 2300 रुपये
Noida Authority New Plot Scheme: नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च की आवासीय भूखंड योजना. NCR में घर चाहने वालों के लिए 35 प्लॉटों की ई-नीलामी शुरू. आवेदन 30 अक्टूबर तक. जानें आवेदन की प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

Noida Authority New Plot Scheme
Noida Authority New Plot Scheme: अपना घर बनाने का सपना साकार करने को लेकर नोएडा प्राधिकरण एक शानदार मौका लेकर आया है. लगभग एक साल के लंबे इंतजार के बाद नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर आवासीय भूखंड योजना लॉन्च कर दी है. इस योजना के तहत विभिन्न सेक्टरों में स्थित कुल 35 भूखंडों को आवंटन के लिए रखा गया है. इन सभी का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा.