बरेली के मदरसे में होने जा रहा था नेत्रहीन प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का खतना तभी पहुंची पुलिस! फिर पता चली ये कहानी
बरेली में एक नेत्रहीन प्रोफेसर को जबरन धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का मदरसे में खतना कराया जा रहा था और उनका नाम बदलकर ‘हामिद’ रखा जा रहा था. लेकिन ठीक उसी समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साजिश को नाकाम कर दिया.
ADVERTISEMENT

Bareilly Conversion Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक नेत्रहीन प्रोफेसर को धोखे से जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई. आरोप है कि प्रोफेसर को मदरसे में ले जाकर उसका खतना कराने और नाम बदलकर 'हामिद' रखने की पूरी तैयारी थी. लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने दबिश देकर साजिश को विफल कर दिया. इस पूरे मामले में बरेली पुलिस की सख्त कार्यशैली और एसपी साउथ अंशिका वर्मा की सक्रिय भूमिका की सराहना हो रही है. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.