लेटेस्ट न्यूज़

जन्म से नेत्रहीन इंटर कॉलेज का प्रवक्ता प्रभात उपाध्याय बरेली के मदरसे में हामिद के रूप में पाया गया! फिर हुआ इस साजिश का खुलासा

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नेत्रहीन प्रोफेसर को शादी और बहलाने के बहाने जबरन धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद भी शामिल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly Conversion Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धर्मांतरण से जुड़ा एक चौंकाने वाला और सनसनखेज मामला सामने आया है जहां एक नेत्रहीन प्रोफेसर को पहले शादी का झांसा देकर बहलाया गया, फिर उसका ब्रेनवॉश कर जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया गया. यह पूरा घटनाक्रम तब उजागर हुआ जब पीड़ित की मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस की तत्परता से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह मामला छांगुर बाबा की तरह धर्मांतरण की बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.