लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने निकाल दिया था सपा से... अब भाजपा के साथ मिल प्रयागराज में खेल करेंगी पूजा पाल!

सपा विधायक पूजा पाल ने डेप्युटी सीएम केशव मौर्य के पैर छूकर BJP में जाने के संकेत दे दिए हैं. वहीं, मायावती ने क्यों कहा कि अब स्मारकों में नहीं जाएंगी? एक नजर में जानिए UP में क्या चल रहा बड़ा.

ADVERTISEMENT

Pooja Pal
Pooja Pal
social share
google news

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी तीन बड़ी खबरों की विस्तार से चर्चा करेंगे. इस समय समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल की चर्चा जोरों पर है. पूजा पाल ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पैर छूकर इस बात की कयासबाजी तेज कर दी है कि वह भाजपा जॉइन कर सकती हैं. वहीं दूसरी ओर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में पूर्वांचल की खस्ताहाल सड़कों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. इन सबके बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने कार्यकाल में बनवाए गए स्मारकों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है कि वह अब महापुरुषों की जयंतियों पर वहां नहीं जाएंगी.