UPTak Baithak Logo

साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर बड़ा फैसला होने वाला है? इस फोटो से तेज हो गईं यूपी प्रदेश अध्यक्ष की अटकलें

उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. इस रेस में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह जैसे कई दिग्गज शामिल हैं. लेकिन सबसे नई चर्चा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नाम को लेकर है.

ADVERTISEMENT

Sadhvi Niranjan Jyoti and JP Nadda
Sadhvi Niranjan Jyoti and JP Nadda
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को क्या 2-3 दिनों में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है? इस सवाल पर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं और पार्टी के अंदर गुणा-गणित बैठाने के साथ मुलाकातों का दौर भी शुरू है. इसी क्रम में गुरुवार को साध्वी निरंजन ज्योति ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है. साध्वी निरंजन ज्योति भी यूपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में मानी जा रही हैं.